बिंदकी: कोरवा गांव के समीप मिले शव की हुई शिनाख्त, मृतक कानपुर का रहने वाला भूतपूर्व सैनिक था
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत कोरवा गांव के समीप एक आम के बगीचे में एक दिन पहले रविवार को अज्ञात शव मिला था। जिसकी शिनाख्त भूतपूर्व सैनिक शिवलाल उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी सनिगवा थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई है। इस मामले में उपनिरीक्षक नीरज मौर्य ने सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे अग्रिम कानूनी कार्रवाई और लिखा पड़ी किया।