गोरखपुर: पिपराइच पुलिस ने फर्जी बैनामा करने वाले को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन का बैनामा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और दूसरे की जमीन को वादी के नाम बैनामा कर दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना पिपराइच में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अ