बिछिया: बिछिया के ग्राम माझीपुर पहुंचे विधायक नारायण सिंह पट्टा, दशगात्र मांदी कार्यक्रम में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि!
रविवार, 5 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पट्टा बिछिया के समीप ग्राम माझीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मरावी परिवार के दशगात्र मांदी कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत पुण्य आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की l