डुमरांव: अरियांव हत्याकांड: एकतरफा प्यार में किशोरी की गोली मारकर हत्या, पिता गिरफ्तार, दोनों पुत्र फरार
Dumraon, Buxar | Apr 24, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में बुधवार की दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े हुई किशोरी श्वेता कुमारी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुख्य आरोपित प्रवीण उपाध्याय उर्फ धनु उपाध्याय के पिता परमहंश उपाध्याय के रूप में हुई है।