मुशहरी: बारिश से गिरा पारा, तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे, गर्मी से मिली राहत
जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश और दिनभर बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री नीचे पहुंच गया। इससे भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिनभर हल्की-हल्की रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जिले में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जार