लखीसराय: पुरानी बाजार महावीर स्थान मंदिर में भगवान शिव एवं राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा के लिए वैदिक अनुष्ठान जारी
लखीसराय। शहर के ऐतिहासिक पुरानी बाजार महावीर स्थान मंदिर परिसर में भगवान शिव एवं राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन दिवस बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो रहा है। बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कराया।