पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में रिटायर्ड DSP के घर करीब 20 लाख रुपए मूल्य के सामनों की चोरी
खबर राजधानी पटना से है जहां चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में रिटायर्ड DSP के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। पुलिस कॉलोनी स्थित रिटायर्ड DSP के घर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 20 लाख रूपये मूल्य के सामनों की चोरी कर ली।