धौलपुर: धौलपुर में बेखौफ चोरों ने घर में घुसकर की लूट, इलाके में मच गया हड़कंप
निहालगंज थाना क्षेत्र की मायावती कॉलोनी में तड़के करीब 3 बजे हुई सनसनीखेज चोरी ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। आठ बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अंदर घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और हथियारों के दम पर लूटपाट को अंजाम दिया। पीड़ित दीपक पुत्र लालसिंह ने बताया कि बदमाशों ने अवैध कट्टा तानकर उसे, उसकी पत्नी और मां को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट क