बकानी: खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते किसान की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत
बकानी। बकानी थाना क्षेत्र के कोटड़ा राड़ी गांव में खेत पर फसलों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन किसान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।