लखीसराय: जिला मुख्यालय धरना स्थल पर महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।
लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित धरना स्थल पर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की पूर्वाह्न 11:30 पर शुरू हुआ।धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान यादव ने की। इस मौके पर काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।