पीरो: सेमराव में बाइक सवार गिरकर बेहोश, उसकी हालत गंभीर
Piro, Bhojpur | May 18, 2026 चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव महादलित बस्ती के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी, जिससे बाइक चालक मौके पर ही बेहोश हो गया। सोमवार की सुबह 11:00 के करीब बताया जाता है कि घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरपोखरी पहुंचाया।