मंडला: प्रकृति एवं जीवन बचाव अभियान के तहत जिला मुख्यालय में विद्यार्थियों द्वारा जल पात्र लगाए गए
Mandla, Mandla | Apr 17, 2026 शुक्रवार चार बजे जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे लगाकर उन्हें जल उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया। प्राचार्य ममता शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने घर, परिवार और समाज में भी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें।