आज़मगढ़: खैरुद्दीनपुर में बच्चों के विवाद में पहुंची युवती को मनबढ़ लड़कों ने मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कंधरापुर थाना के खैरूद्दीनपुर में शुक्रवार को बाग में 20 वर्षीया युवती को गांव के मनबढ़ लड़कों ने बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। युवती को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती का नाम 20 वर्षीया समीरा है। समीरा की मां शबाना ने बताया कि बच्चों का विवाद हो रहा था। उसी में समीरा अपने पक्ष के बच्चों को छुड़ाने गई थी।