बेल्थरा रोड: सीयर ब्लॉक के नए बीडीओ बने सूर्य प्रकाश, हनुमानगंज से हुआ ट्रांसफर, पूर्व बीडीओ फैसल आलम बने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार
जनपद में विकास खंड अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए जिला विकास अधिकारी ने शुक्रवार को नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार हनुमानगंज में तैनात रहे सूर्य प्रकाश को अब सीयर ब्लॉक का नया खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बनाया गया है। वहीं उन्हें कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सीयर एवं हनुमानगंज दोनों ब्लॉकों का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।