हुज़ूर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 7, 2026 गृह मंत्रालय के निर्देशों के पालन में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के नेतृत्व में “नशा मुक्ति अभियान” के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की। गोविंदपुरा क्षेत्र में कस्तूरबा अस्पताल के सामने सब्जी मंडी के पास घेराबंदी कर पुलिस ने तीन युवकों को अवैध एमडी ड्रग्स की तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया|