मुरैना नगर: सिलाईथा गांव ध्रुव सिंह हत्याकांड का 5वां 10 हजार का इनामी आरोपी शिकारपुर फाटक से गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना पुलिस ने सिलाईथा गांव में एक माह पहले हुए ध्रुव सिंह हत्याकांड के पांचवें आरोपी 10 हजार रुपए के इनामी मुकेश शर्मा को शाम शिकारपुर फाटक के पास से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।उक्त हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे 05-05 हजार रूपये के 4 ईनामी आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैँ।