डुमरा: डॉक्टर्स डे पर मैदान में भिड़े डॉक्टर और पत्रकार, रोमांचक मुकाबले में पत्रकार टीम ने मारी बाजी
सीतामढ़ी में डॉक्टर्स डे के अवसर पर गोयनका कॉलेज मैदान में डॉक्टरों और पत्रकारों के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आखिरकार पत्रकार की टीम इस मैच में विजेता रही।