ग्वालियर गिर्द: रक्षाबंधन पर घर आए ₹2000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर घर आए ₹2000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में रंगदारी मांगने के आरोप में फरार चल रहे ₹2000 के इनामी आरोपी को माधवगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राखी के मौके पर एक साल बाद घर आया था। इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया इस केस में आरोपी के तीन साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।