हुज़ूर: बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास इंडियन कॉफी हाउस में चोरों का धावा, ₹60 हजार नगद चोरी
Huzur, Bhopal | Apr 3, 2026 राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित इंडियन कॉफी हाउस में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 60 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है, जब रेस्टोरेंट रात 11 बजे बंद हुआ था। शुक्रवार सुबह कर्मचारी पहुंचे तो ताला टूटा मिला और गल्ले से कैश गायब था |