काराकाट: काराकाट बीडीओ राहुल कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, उनके कार्यकाल की सराहना की गई
Karakat, Rohtas | Jul 13, 2026 काराकाट प्रखंड के गोडारी स्थित बीस सूत्री कार्यालय में आज सोमवार को 3 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राहुल कुमार सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।