बांदा: माचा गांव में पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने की पोस्टमार्टम की कार्रवाई
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत माचा गांव में पेड़ से गिरने की वजह से मजदूर की मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई की है। मृतक जिला सतना के थाना बरौंदा क्षेत्र अंतर्गत कैमहा गांव निवासी का था।