बांगरमऊ: बांगरमऊ के साधु मिलन दास हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, ₹1 लाख का था इनाम घोषित
बांगरमऊ पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार सुबह एक लाख रुपये के इनामी बदमाश इसराइल उर्फ इजराइल को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बाबा मिलनदास हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त था और पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था।