जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन में 57 आवेदनों की सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश
जांजगीर-चांपा में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें 57 आवेदकों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी एवं देवेन्द्र चौधरी ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।