दमोह: ईवीएम के नवीन वेयर हाऊस का कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने किया मासिक निरीक्षण
Damoh, Damoh | Apr 5, 2024 दमोह भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में ई.व्ही.एम. मशीनों के नवीन वेयर हाऊस का कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने विभिन्न अधिकारियो के साथ मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में वेयर हाऊस खोला गया।