दमोह: सीनियर ओपन एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में खेल शिक्षक प्रीतम सिंह लोधी का हुआ चयन माध्यमिक विद्यालय हिण्डोरिया का मामला
Damoh, Damoh | Apr 5, 2024 देहरादून में 06 और 08 अप्रैल 2024 को आयोजित सीनियर ओपन एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप 10,000 मीटर में शासकीय बालक उच्चातर माध्यमिक विद्यालय हिण्डोरिया के खेल शिक्षक प्रीतम सिंह लोधी का चयन हुआ है। उनके चयन होने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वाय.के.कोरी,प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार गर्ग साहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों एवं क्षेत्र वासियों ने उन्हें सुभकामनाएं दी।