दमोह: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नैतिक मतदान हेतु विद्यार्थी कर रहे सी-विजिल एप डाउनलोड, के एन कॉलेज का मामला
Damoh, Damoh | Apr 5, 2024 शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पी.एल.जैन के मार्गदर्शन में तथा स्वीप प्रभारी बृजेश मौर्य के नेतृत्व में छात्राओं को सी-विजिल एप डाउनलोड कराया गया। और उन्हें जानकारी दी गई कि उनके परिवार,आस-पड़ोस एवं ग्रामीण लोगों को सी-विजिल एप से परिचित कराये। ताकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन होने की स्थिति में एप के माध्यम से शिकायत की जा सके।