दमोह: लोकसभा निर्वाचन हेतु स्क्रूटनी पश्चात 16 अभ्यर्थी रहे शेष,2 नाम निर्देशन फॉर्म हुए खारिज
Damoh, Damoh | Apr 5, 2024 स्क्रूटनी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक सीरम संबाशिवा राव की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने सपन्न की। लोकसभा निर्वाचन नामांकन के दौरान 04 अप्रैल तक 23 नामनिर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये थे,आज स्क्रूटनी के दौरान 02 नामनिर्देशन पत्र यथा भगवानदास प्रजापति एवं डालचंद के खारिज किये गये। अब 16 अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु शेष रह गये हैं।