रामनगर में चहोंड़ा रोड पर स्थापित बाबा साहब की छतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर प्रशासन द्वारा नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने के बाद शांत हुए लोगों ने पूजन अर्चन किया। मंगलवार शाम 4 बजे तक चली उठा पटक के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और आलापुर के विधायक त्रिभुवनदत्त ने नई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।