पटना ग्रामीण: चितकोहरा के दुर्गा मंदिर में सुहागन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री की पूजा
चितकोहरा के दुर्गा मंदिर के पास वट पेड़ की सुहागन महिलाओं ने पूजा कर सोमवार की सुबह 10:00 बजे वट सावित्री का व्रत किया। सोमवार की सुबह से ही सुहागन महिलाओं की भीड़ यहां देखने को मिली। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री के दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है। इस व्रत में सुहागन महिलाएं वट वृक्ष में सूत बांधती हैं।