मंडी: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारें कांग्रेस सरकार: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
Mandi, Mandi | Jan 24, 2024 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। लोगों को न इलाज मिल रहा है न समय से जांच हो पा रही है। सरकार लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मामले को गंभीरता से ले और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करे। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भगवान के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है।