कर्वी: कर्वी तहसील क्षेत्र के चंद्रगहना में नील गाय द्वारा फसल नष्ट करने से परेशान आधा सैकड़ा किसान पहुंचे डीएम कार्यालय
कर्वी तहसील क्षेत्र के चंद्रगहना गांव में जंगली जानवर नील गाय द्वारा फसल नष्ट करने से परेशान आधा सैकड़ा किसान आज मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे डीएम कार्यालयपहुंचे हैं। और डीएम को ज्ञापन सौंप समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की है। ग्रामीण किसानों ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी किया था पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।