बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ठठराही मोहल्ले में सांड ने वृद्ध महिला को गंभीर घायल किया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला ठठराही में शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे वृद्ध महिला छेद्दन उम्र लगभग 90 वर्ष निवासी मोहल्ला ठठराही कस्बा बिंदकी पैदल जा रही थी तभी दो सांड आपस में लड़ रहे थे उनमें से एक सांड ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहा से रेफर किया गया।