महोबा: सूपा में जीवित दिव्यांग को कागजों में मृत दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश, पत्नी-बेटे बनाकर साढ़े चार बीघा जमीन की कराई वरासत
Mahoba, Mahoba | May 20, 2026 जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से जीवित दिव्यांग जहीर अहमद को कागजों में मृत दिखाकर उनकी साढ़े चार बीघा जमीन फर्जी पत्नी और बेटों के नाम कर दी गई। मामले का खुलासा खतौनी निकलवाने पर हुआ। शिकायत के बाद जमीन दोबारा जहीर के नाम दर्ज की गई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।