जालौर: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जालौर में निकाली गई रैली, अंबेडकर स्थल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर चढ़ाए गए फूल
Jalor, Jalor | Apr 14, 2025 जालोर में सोमवार दोपहर 1बजे को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई । इसे लेकर शहर में रैली निकाली गई। रैली शहर के नगर परिषद से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जय भीम के नारों के साथ भीमराव अंबेडकर स्थल पहुंची। सभी ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।