जालौर: 15 अप्रैल को जालौर में कांग्रेस कार्यालय भवन का लोकार्पण होगा, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस नेता रहेंगे मौजूद
Jalor, Jalor | Apr 13, 2025 जालौर के संजय नगर में कांग्रेस कार्यालय के नए भवन का मंगलवार 15 अप्रैल को कार्यालय लोकार्पण और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेसी नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल व पूर्व जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने रविवार दोपहर 3बजे जानकारी दी।