➡️ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पं. रविशंकर शुक्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सागर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन एवं श्री श्याम तिवारी ने छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया तथा प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उमंग दिवस के अवसर पर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं से शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ गुरैया, श्री विक्रम सोनी, श्री चेतराम अहिरवार, श्री नितिन सोनी, प्राचार्य श्री महेंद्र प्रताप तिवारी सहित शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
#jansamparkMP #sagar