नागौर: शहर में धोखाधड़ी को लेकर कोतवाली थाने में हुआ मामला दर्ज, ब्याज दर कम कराने का दिया था झांसा
Nagaur, Nagaur | Aug 29, 2024 नागौर धोखाधड़ी को लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार खुशवंत सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसने 24 जून को कार लोन के लिए आवेदन किया था। लोन एजेंट निजी बैंक का था, जिसका नाम श्रीराज था। उसने इंटरेस्ट रेट कम कराने का झांसा देकर एडवांस में ईएमआई की मांग की। जिस पर परिवादी ने विश्वास में आकर एजेंट को रुपए ट्रांसफर कर दिए।