राजस्थान पुलिस के एटीएस और एजीटीएफ के एडीजीपी दिनेश एम.एन. ने सरदारशहर थाने का दौरा कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने रिकॉर्ड, लंबित प्रकरणों और अपराध नियंत्रण से जुड़े मामलों की जानकारी ली।