सैलाना: बाजना पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा, बस की छत पर सवारियों पर चालान जारी
बाजना पुलिस ने एसपीSDOP लेखराज मीणा के निर्देशन में बसों, पिकअप और लोडिंग वाहनों में ओवरलोडिंग पर सख्ती शुरू की है। क्षमता से अधिक सवारी या बस की छत पर सवारियों को लेकर अब चालानी कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार दंडोतिया के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।