पडरौना: पड़रौना नगर में दर्दनाक हादसा, टेंपो ड्राइवर की मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पड़रौना नगर के बावली ढाले के पास शुक्रवार आधी रात को हुए भीषण सड़क हादसे में टेंपो चालक गोबरी शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पड़रौना के महिला नगरी गांव के निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे जायसवाल नामक दुकानदार ने बड़ी मात्रा में गिट्टी बिखरी छोड़ रखी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक के गुजरने पर गोबरी शर्मा ने साइड देने के दौरान हुई घटना।