मंझनपुर: बड़ा गढ़वा गांव में हत्या कर फंदे से लटकाया गया काजल का शव, ससुरालियों पर केस दर्ज, तलाश शुरू
बड़ा गढ़वा गांव निवासी प्रमिला की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। उसकी मां ने दामाद व बेटी के सास-ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बड़ा गढ़वा निवासी अवधराज उर्फ रिंगा निषाद पुत्र राजू ने तकरीबन साल भर पहले महेवाघाट के घोघपुरवा गांव की 23 वर्षीय प्रमिला उर्फ काजल से प्रेम विवाह किया था।