हाथरस: मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर कस्बा मेंडू भैरों मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्राली को मैक्स ने पीछे से मारी टक्कर, एक शख्स की मौत
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर कस्बा मेंडू के भैरो मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्राली को मैक्स गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक शख्स के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।