हाथरस: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में हर्ष उल्लास के साथ बागला इंटर कॉलेज से निकाली गई शौर्य यात्रा
हाथरस गेट क्षेत्र के बागला इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के तत्वावधान में शौर्य यात्रा बड़े ही हर्ष उल्लास ऊर्जा और राष्ट्र की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शौर्य यात्रा से पहले मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रान्त संगठन मंत्री ने अपने संबोधन में बजरंगियों को शौर्य दिवस के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी।