सदर: प्रयागराज में धनतेरस-दीपावली पर ट्रैफिक डायवर्जन: चौक, कटरा और सिविल लाइंस में चार पहिया व ई-रिक्शा पर रोक
Sadar, Allahabad | Nov 6, 2026
प्रयागराज में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। त्योहार के दौरान चौक, कटरा और सिविल लाइंस समेत शहर के प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ई-रिक्शा का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर बाद से इन बाजारों में चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।