गुण्डरदेही: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अर्जुंदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय मार्च
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अर्जुंदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकाला। कांग्रेस ने इसे छात्रों की आवाज और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ देशभर में उठी आवाज के बाद यह स्थिति बनी है। गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दे उठाए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं द्वारा भी सरकार से जवाबदेही की मांग का उल्लेख किया।