विदिशा: बीमारी से परेशान होकर बुजुर्ग ने पिछले मंगलवार को खाया था जहर, सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत,मेडिकल कॉलेज में कराया पीएम
करारिया थाना क्षेत्र के नामाखेड़ी कोटरा निवासी 61 वर्षीय रामप्रसाद पंथी का तीन साल पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें वे घायल हो गए थे। हादसे के बाद वे ठीक ढंग से चलने, काम करने में अक्षम थे। उनके परिजन कारेलाल ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इसी परेशनी के कारण उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया था। सात दिन तक उनका विदिशा के मेडिकल कॉलेज में इलाज चलता रहा।