देवबंद: बड़गांव के युवक का सुसाइड से पहले का वीडियो वायरल, जबरन शादी का दबाव और पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए
बड़गांव के एक युवक की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय विशाल का सुसाइड से पहले बनाया गया रविवार सुबह 10 बजे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक ने अपनी भाभी, उसके परिजनों और थाना बड़गांव में तैनात दो दरोगाओं पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।