नवगछिया: खून से लथपथ मिला युवक, डायल-112 ने अस्पताल पहुंचाया
नवगछिया। जीरो माइल से चौसा जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग डायल-112 पुलिसकर्मी धर्मेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान श्रीपुर निवासी बीरो सिंह, पिता शनिचर सिंह के रूप में हुई है।