बिजावर: सटई में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अटल सभागार और यात्री प्रतीक्षालय का किया लोकार्पण
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सटई नगर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बस स्टैंड स्थित नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय एवं अटल सभागार का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी। कुल 125.81 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए कार्यों में सांसद निधि से निर्मित अटल सभागार (77.08 लाख रुपये) है