उज्जैन शहर: ऋणमुक्तेश्वर पुलिया के पास पुलिस ने 5 ग्राम MD ड्रग्स और 2 अवैध देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
उज्जैन में अवैध मादक पदार्थ और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उर्दूपुरा निवासी शातिर बदमाश पियूष गेहलोत को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ऋणमुक्तेश्वर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 ग्राम एमडी ड्रग, 2 अवैध देशी पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए